Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Mausam 30 January 2026: इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ‘बारिश का अलर्ट’, बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

January 30, 2026

Aaj ka Mausam 30 January 2026: इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ‘बारिश का अलर्ट’, बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

Aaj ka Mausam 30 January 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड, कोहरा और बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जनवरी को उत्तर भारत के 9 राज्यों के लिए कड़ाके की ठंड और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी इलाकों तक सर्द हवाओं और घने कोहरे का असर साफ़ देखा जा रहा है।

दिल्ली-NCR का हाल
राजधानी दिल्ली में सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे गलन बढ़ गई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। खासकर सुबह के वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Aaj ka rashifal 30 Jan 2026: ये 3 राशियां होंगी मालामाल! व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की का बन रहा शुभ योग

 

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड की मार
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है। सुबह और रात के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। वहीं, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

यूपी और बिहार में मौसम का मिज़ाज
उत्तर प्रदेश में हालिया बारिश के बाद ठंड और तेज़ हो गई है। लखनऊ समेत कई शहरों में ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने की उम्मीद है। हालांकि रात में तापमान फिर से गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के लगभग 15 जिलों में आज कोहरा छाया रह सकता है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 30 जनवरी 2026

 

वहीं बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दिन में धूप निकलने से तापमान संतुलित रहने की संभावना है, लेकिन सुबह-शाम सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड में अलर्ट और चेतावनी
उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्का कोहरा छा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन का खतरा जताया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें