Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

July 6, 2025

पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

Aaj ka Mausam 6 July 2025 : देश के कई राज्यों में समय से पहले पहुंचे मानसून के कारण अच्छी बारिश हुई है तो कहीं प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। उत्तर भारत में 8 जुलाई तक पहुंचने वाला मानसून इस बार जून के आखिरी हफ्ते ही पहुंच गया। IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में भी हल्की छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है।

अन्य राज्यों का हाल-
स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्व की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में सामान्य से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में उमस से लोग परेशान-
दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए है लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। राजधानी में छिटपुट बारिश तो हुई है लेकिन उमस से लोग अभी भी परेशान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में माध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में मौसम-
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने कहर ढाह रखा है। लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद है। बादलों के फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। आज भी हिमचाल के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कश्मीर में एक और बारिश है तो दूसरी और गर्मी ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़-
मौसम विभाग ने पंजाब में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें