Site icon Dainik Savera Times

Himachal Pradesh Weather : प्रदेश में मौसम रहेगा साफ, ऊंचाई वाले इलाकों में मिलेगी ठंड से राहत, अगले 3 दिन तक खिलेगी धूप

Punjab Weather Broke Previous Record

Himachal Pradesh Weather : हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि पर भारी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। 26 और 27 फरवरी को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।

24 घंटे में ताबो का पारा 9.7 डिग्री गिरा

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री की गिरावट के बाद माइनस 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। भुंतर का तापमान 5.5 डिग्री की कमी के बाद 4.0 डिग्री, कल्पा का पारा 3.7 डिग्री की कमी के बाद माइनस -3.5 डिग्री, केलांग का तापमान 3.5 डिग्री की कमी के बाद -5.8 डिग्री, कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री की कमी के बाद 6.6 डिग्री पर पहुंच गया है।

दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कांगड़ा का तापमान 8.6 डिग्री बढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

Exit mobile version