Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather : 8 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, जानें हिमाचल में कब ठंड देगी दस्तक

October 19, 2024

Himachal Weather : 8 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, जानें हिमाचल में कब ठंड देगी दस्तक

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले ठंड शुरू होगी। 3 दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे 22 अक्टूबर को चंबा,कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला केअधिक ऊंचे क्षेत्रों हल्की बर्फबारी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकतीहै। उधर, लाहौल स्पीति के ताबो कान्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री चला गयाहै।

प्रदेश में पहली बार तापमान माइनस में गया है। प्रदेश में 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 24 अक्टूबर को फिर से अधिक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज, कल और परसो तीन दिन मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश में अक्टूबर माह में सूखे जैसे हालत बने हुए है। 7 जिले बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। प्रदेश में 1 से 18 अक्टूबर के बीच 19.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 0.8 मिलीमीटर बादल बरसे है। यानी पोस्ट मानसून सीजन में 96 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

ऊना में सर्वाधिक 8.6 मिलीमीटर बारिश जरूर हुई है, लेकिन यहां भी सामान्य से43 प्रतिशत कम बादल बरसे है। वहीं मंडी में 3.7 मिलीमीटर बारिश हुई है,जो सामान्य से 76 प्रतिशत कम और कांगड़ा में 1.9 मिलीमीटर, किन्नौर में 0.4 मिलीमीटर और लाहौल स्पीति में 0.1 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। अक्टूबर महीने में बारिश-बर्फबारी नहीं होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। इससे खासकर प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी पसीने छुड़ा रही है। ऊना का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें