Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

India Weather Update: भीषण सर्दी के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी

January 17, 2026

India Weather Update: भीषण सर्दी के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी

India Weather Update 17 Jan 2026: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों तक ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज सर्द हवाओं के कारण दिन में निकलने वाली धूप भी राहत देने में नाकाम साबित हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। आने वाले दिनों में कई राज्यों के लिए बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर: ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार
राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह और शाम के समय शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है, जिससे लोगों को ठंड के साथ-साथ खराब हवा का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- इन राशियों की किस्मत में तरक्की का योग तो इन्हें नाकामयाबी का भय

यूपी-बिहार: कोहरे में लिपटी सुबह, धूप बेअसर
उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर और गहराता जा रहा है। सुबह के वक्त घना कोहरा छा जाने से दृश्यता काफी कम हो रही है। यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। दिन में कुछ समय के लिए धूप जरूर निकलती है, लेकिन यह ठंड को कम करने में नाकाम रहती है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जनवरी के बीच यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

वहीं बिहार में भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं। पटना, चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर, गया और आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 17 जनवरी 2026

पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम, बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बिगड़ने के संकेत दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें