Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी गर्मी… इस दिन से बदलेगा मौसम; IMD ने किया हवा-बारिश का अलर्ट जारी

Punjab Weather Today

Punjab Weather Today

Punjab Weather Update : पंजाब में इन दिनों धूप तेज़ होने के कारण गर्मी का असर बढ़ता दिख रहा है। बता दें कि अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो सामान्य स्तर के करीब माना जा रहा है। बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है।

26 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी
हालांकि, 26 मार्च को मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें :

अधिकांश जिलों में 25 डिग्री से ऊपर तापमान
राज्य के कई इलाकों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। रूपनगर, चंडीगढ़ और पटियाला जैसे क्षेत्रों में तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, अमृतसर और होशियारपुर में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में स्थिरता आने की संभावना है। वहीं, 25 से 29 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

ये भी देखें :

Exit mobile version