Site icon Dainik Savera Times

23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, कई इलाकों में वज्रपात-भूस्खलन का खतरा

Today weather 21 Aug 2026

Today weather 21 Aug 2026

Today weather 21 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य भारत और दक्षिणी तक 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ तेज हवाएं
राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है। भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पंजाब में 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा
पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम खराब होने के दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- आज पंजाब बंद: जेलों में बंद बंदी सिंहों को रिहा करने की मांग, घर से निकलने से पहले जान लें क्या रहेगा बंद व खुला

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का खतरा
उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की आशंका
बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर और खगड़िया में मौसम खराब रहने की चेतावनी है।

झारखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
झारखंड के धनबाद, देवघर, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 21 Aug 2026: वृषभ-मीन वालों के बिगड़ेंगे काम, सिंह और मकर को होगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति समेत कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ेगा
राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, बांसवाड़ा और भरतपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

वहीं मध्य प्रदेश में शिवपुरी, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। यहां हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन राज्यों में भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी शुक्रवार को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

 

Exit mobile version