Today weather 27 April 2026: देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है, जिससे लू और तपती धूप का असर साफ महसूस किया जा रहा है। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। इससे कुछ राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगे हैं। इस कारण उत्तर भारत के मौसम में तेजी से परिवर्तन हो सकता है। 27 अप्रैल की शाम से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा और 28 से 30 अप्रैल के बीच इसका प्रभाव अधिक रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दिल्ली NCR में बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में दिन के समय अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर में लू का असर दिखाई देगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इस राशि के लोग रहें सावधान! किसी से धोखा मिलने के आसार, जानें अन्य राशियों का हाल
यूपी-बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश भी
उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण बन सकती हैं।
बिहार के कई इलाकों में गर्मी जारी रहेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश
राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट संभव है। हालांकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है। बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां भी मौसम सक्रिय रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आंधी और बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 27 अप्रैल 2026
पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदलने वाला है। पंजाब में कई जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा के कई शहरों में भी इसी तरह का असर देखने को मिलेगा।
पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट है। बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...