Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

May 9, 2026

देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Today weather 9 May 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत करीब 13 राज्यों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते है राज्यों में कैसा रहेगा मौसम-

दिल्ली में गर्म हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। लू के कारण तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में शाम के बाद बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश में शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को भी पूर्वी यूपी में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। राज्य में 12 से 14 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- आज शनिवार के दिन किस राशि को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल

 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी असर
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 14 मई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
बिहार में 10 से 12 मई के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में 10 से 14 मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं का खतरा
हिमाचल प्रदेश में 11, 13 और 14 मई को बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में भी 11 से 13 मई के बीच मौसम खराब रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। असम और मेघालय में 11 और 12 मई को तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 और 10 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 13 और 14 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 09 मई 2026

 

मध्य भारत में ओलावृष्टि की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 9 मई को बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। छत्तीसगढ़ में 9 से 12 मई तक तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसूनी असर
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में 9 से 12 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 12 मई तक बारिश जारी रह सकती है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें