Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, उत्तर में ठंड की दस्तक और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

October 14, 2025

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, उत्तर में ठंड की दस्तक और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

Today’s Weather 14 Oct 2025 : देशभर के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून ने विदाई ले ली है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश की संभावना जताई जा रही है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा। मौसम का यह बदलता मिजाज भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसमी बदलाव का संकेत दे रहा है।

दिल्ली और NCR: धूप और ठंडी हवाओं का संयोग
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम एकदम अनोखा नजर आ रहा है। दिनभर की तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात होते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, और आगामी कुछ दिन भी ऐसे ही शुष्क रहेंगे। हालांकि, अगले कुछ दिनों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हलकी सर्दी महसूस हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार: ठंड की शुरुआत
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। दोनों राज्यों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इन राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है, जिससे इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। वहीं बिहार में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड और भी बढ़ रही है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा।

पहाड़ों पर बढ़ी ठिठुरन
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद, इन इलाकों में ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। हालांकि, देहरादून में आज मौसम शुष्क रहेगा, और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी देखे जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद 19 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश
वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज भी मूसलधार बारिश का अनुमान है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और आज भी इन इलाकों में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून के आखिरी दौर में इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, इस कारण इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें