Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली से लेकर केरल तक का मौसम बदलने के संकेत, पहाड़ों में जारी रहेगी बर्फ़बारी

October 15, 2025

दिल्ली से लेकर केरल तक का मौसम बदलने के संकेत, पहाड़ों में जारी रहेगी बर्फ़बारी

Today’s Weather 15 Oct 2025 : मॉनसून की विदाई के साथ ही देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जहां दिल्ली, यूपी, और बिहार में दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, वहीं केरल और महाराष्ट्र में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने इस बार के मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में देशभर में तापमान और बारिश के अलग-अलग पैटर्न देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में ठंड की दस्तक
दिल्ली में मॉनसून की विदाई के साथ ठंड का एहसास होने लगा है, खासकर सुबह और शाम के वक्त। दीपावली के नजदीक आते ही राजधानी में सर्द हवाओं का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर भी महसूस हो रहा है। इसके साथ ही इस साल प्रदूषण के स्तर में भी काफी वृद्धि हो चुकी है। दिल्ली में अब ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है, जो हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए आवश्यक कदम है।

आज के मौसम की बात करें तो, दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, और दिन में तेज धूप के बावजूद तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात को तापमान गिरकर 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि शाम के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट आ चुकी है, और सुबह-शाम की ठंड महसूस होने लगी है। दोनों राज्यों में हवा की गति भी धीमी रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी का अनुभव हो सकता है।

केरल और महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी
वहीं दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में केरल और महाराष्ट्र में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल और महाराष्ट्र में समुद्र में हलचल के कारण तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे इन राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी और ठंड का असर
उत्तराखंड में इस समय मौसम का मिजाज बेहद बदल चुका है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। वहां के लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आज उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा, और 15 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश और अन्य पर्वतीय इलाकों में हल्की ठंड और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें