Today’s Weather 21 Jan 2026: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने करीब 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान और गिरने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
राजधानी दिल्ली में ठंड, कोहरे और प्रदूषण के बाद अब बारिश दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड और तेज हो सकती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- इन 2 राशियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा, जानें अन्य राशियों का हाल
यूपी-बिहार में बारिश और शीतलहर का असर
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम करवट लेने वाला है। दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के भीतर तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, लखनऊ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं बिहार के गया, जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और पूर्णिया में शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 21 जनवरी 2026
पहाड़ी राज्यों में ठंड और बारिश का दौर
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 जनवरी के बीच इन दोनों राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर
जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी और फिर 26 से 28 जनवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इसके प्रभाव से घाटी में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...