Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ों में बर्फ़बारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, पंजाब से बिहार तक घने कोहरे का अलर्ट जारी

December 22, 2025

पहाड़ों में बर्फ़बारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, पंजाब से बिहार तक घने कोहरे का अलर्ट जारी

Today’s Weather 22 Dec 2025: उत्तर भारत के बड़े हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। लगातार गिरते तापमान और कम होती दृश्यता के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने, कोहरे की तीव्रता बने रहने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ राज्यों में बारिश के भी संकेत दिए गए हैं। ऐसे में लोगों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में सुबह घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 दिसंबर को तड़के से लेकर पूर्वाह्न तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच दृश्यता कम रह सकती है, जबकि 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। दिन में अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- धनु राशि वालों की किस्मत में धनागमन का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

उत्तर प्रदेश में सतर्कता जरूरी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। पश्चिमी यूपी के आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के साथ-साथ बाराबंकी, बहराइच, कानपुर, श्रावस्ती, अयोध्या और फुरसतगंज जैसे इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। कई स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो सकती है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली समेत प्रमुख शहरों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।

उत्तराखंड में ठंड का असर
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पंतनगर, खटीमा, हरिद्वार और काशीपुर में दृश्यता 50 मीटर से नीचे जाने की संभावना है। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ने को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Watch Video- MGNREGA नाम बदलने के खिलाफ डोडा में कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा में यातायात प्रभावित
पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, हलवारा, फरीदकोट, कपूरथला, मानसा और मोगा में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी सीमित रह सकती है। 22 और 23 दिसंबर के दौरान ठंड और तेज होने की चेतावनी दी गई है। वहीं हरियाणा के चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में भी कोहरे का असर दिखाई देगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल
जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज कश्मीर के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। तो वहीं हिमाचल के बिलासपुर, ऊना और मंडी के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें