Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Weather 24 Dec 2025: कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

December 24, 2025

Today’s Weather 24 Dec 2025: कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Today’s Weather 24 Dec 2025: कश्मीर घाटी में ताज़ा बर्फबारी के बाद ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरने से मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन ठंड पहले से ज्यादा तीखी हो गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसका असर पंजाब से लेकर बिहार तक दिख रहा है, जहां कई दिनों से शीतलहर और घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।

इन राज्यों में ठंड और कोहरा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूरे इंडो-गैंगेटिक मैदान में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। रात और सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

दिल्ली-एनसीआर: ठंड के साथ प्रदूषण की मार

दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह भर ठंड का एहसास बना रहने की संभावना है। IMD ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जो 27 दिसंबर तक जारी रह सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 8 डिग्री और नोएडा में लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इसी बीच, राजधानी की हवा बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI कई इलाकों में 400 के पार और कुछ समय 500 के करीब पहुंच गया, जिससे सांस से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश के संकेत

दक्षिण भारत के मौसम पर नजर डालें तो तमिलनाडु के तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके चलते कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Watch Video- ਵਿਆਹ ਦੌਰਾਨ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਰ ‘ਤੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

कोहरे से यातायात प्रभावित

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम-मेघालय सहित कई क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता घटकर 500 मीटर या उससे कम दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है।

तापमान में गिरावट, शीतलहर की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी ठंड का असर दिखा। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के गुरदासपुर में करीब 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। IMD के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है, जिससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ेगी। अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान और गिर सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बिहार और पूर्वी यूपी में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रह सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें