Today’s Weather : नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट बदल ली है। देश के कई हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं दक्षिण में कई जगहों पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा बना रहेगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। लगातार प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बीते दो दिनों से बारिश न होने के बावजूद आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण में मामूली सुधार की उम्मीद है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम की ठंड बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम! जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और देर रात हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और दिन में मौसम सामान्य रहेगा।
बिहार में इस समय आसमान साफ है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 10 नवंबर के बाद ठंड और कोहरे की शुरुआत हो सकती है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में रात के समय तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है।
रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिनों कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई थी। अब मौसम साफ है लेकिन तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Video: नकली वुडलैंड फैक्टरी पर पुलिस छापेमारी
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, केरल और माहे में 8 से 10 नवंबर तक तेज बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिणी कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज और कल गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर बिछने से निचले इलाकों में भी ठंड का असर महसूस होने लगा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...