Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदले तेवर, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी

March 10, 2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदले तेवर, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश डेस्क : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर बदले हैं। जिसके कारण लाहौल स्पीति अटल टनल रोहतांग सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में चार दिनों तक बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 से 13 मार्च तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होनी संभावना बताई जा रही है।

इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उंचाई वाले इलाके जिसमें किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा जिलों में गरज के साथ बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि उसके बाद तापमान में लगातार गिरावट होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

पर्यटक बरते सतर्कता

मौसम विभाग ने किसानों और पर्यटकों को लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी और बारिश के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कों पर फिसलन हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को सतर्क रहने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें