Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather : आज छाए रहेंगे बादल, पंजाब में आंधी का अलर्ट, 3 दिन तक लगातार खराब रह सकता है मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश

April 11, 2024

Weather : आज छाए रहेंगे बादल, पंजाब में आंधी का अलर्ट, 3 दिन तक लगातार खराब रह सकता है मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली/पंजाब। देश के राजधानी में इन दिनों मौसम खुशमिजाज बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने शंका जताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। विभाग के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, 13 व 14 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी जारी है, तो दक्षिण में हीट वेव का कहर बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में ही इस दौरान गर्मी का सितम है। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 अप्रैल के बाद मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में 12 अप्रैल से तो पंजाब में 13 अप्रैल से बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल की शुरुआती दिनों में अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इन राज्यों में आज से बदलेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे में भारत के दक्षिणी राज्यों में हीट वेव बन सकती है। वही मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में मिली गर्मी से राहत
हिमाचल प्रदेश में अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी से जल्द ही तापमान में और गिरावट आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें