Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट हुआ जारी

June 26, 2024

Weather Update : चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट हुआ जारी

जालंधर: पंजाब में मौसम बदलने लगा है। तापमान में गिरावट आई है। 27 जून से तापमान में गिरावट आने वाली है। बारिश की पूरी संभावना है। आने वाले दिनों में लोगों को लू से राहत मिलेगी। लू का अभी कोई अलर्ट नहीं है। हवा में नमी लगातार बढ़ती रहेगी, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

किसानों को अपनी फसलों का रखना होगा ध्यान

जानकारी देते हुए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लोगों को लू से राहत मिली है। लेकिन पिछले दिन अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक रहा। पहले के मुकाबले दिन में लू का प्रकोप काफी कम हो गया है। 27 जून से बारिश की भी संभावना है।

हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। लोगों को नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश को प्री-मानसून कहा जा सकता है। वैसे पंजाब में मानसून का समय 1 जुलाई है। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि बारिश से पहले मूंग की फसल की देखभाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें