Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली और पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हुई बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

October 6, 2024

Weather Update: दिल्ली और पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हुई बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली एनसीआर सहित यूपी के कई जिलों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इन दिनों गर्मी बढ़ गई है। कई जगहों पर पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं कुछ ऐसे राज्य है जहां भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वही IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके बावजूद भी अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। लोगो को दोपहर की गर्मी परेशान कर सकती है। बता दें मंगलवार तक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पंजाब में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हुई बारिश

पंजाब के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में तेज हवाई चली और भारी बारिश देखने को मिला। जालंधर की बात करे तो कल रात को तेज बारिश हुई वही चंडीगढ़ में भी तेज बारिश देखने को मिला है। IMD के अनुसार देश के जिलों में भारी बारिश देखने को मिला है जिसके अनुसार मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अर्लट जारी किया है। रात में हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें