Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आदमपुर एयरपोर्ट पर गुरिंदर बीर सिंह का जोरदार स्वागत

October 3, 2026

आदमपुर एयरपोर्ट पर गुरिंदर बीर सिंह का जोरदार स्वागत

Athlete Gurinder Gets Warm Welcome : जालंधर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट गुरिंदर बीर सिंह के आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर खेल विभाग की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

उनके स्वागत के लिए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में विभाग के स्टाफ सदस्य, कोच साहिबान और उनके कोच सरबजीत सिंह हैप्पी विशेष रूप से आदमपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट पहुंचते ही गुरिंदर बीर सिंह का अधिकारियों और कोचों ने फूलों एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उनकी उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उन्हें सम्मान सहित एयरपोर्ट से विदा किया। खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुरिंदर बीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है।

उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनके कोच सरबजीत सिंह हैप्पी ने भी गुरिंदर बीर सिंह के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा सहित विभागीय स्टाफ और कोचों ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए देश और पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरिंदर बीर सिंह के आगामी मुकाबलों के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें