Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक ने घर-घर पहुंचकर लिया विकास कार्यों का फीडबैक

October 5, 2026

विधायक ने घर-घर पहुंचकर लिया विकास कार्यों का फीडबैक

MLA Sandhu Conducts Door-to-Door Outreach : अमृतसर। हलका अमृतसर पश्चिमी में जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू में घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों से सीधा फीडबैक लिया। विधायक ने कहा कि सड़क, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है और लोगों की समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान करवाया जाएगा।

सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र से संबंधित समस्याओं, जरूरतों तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मूल उद्देश्य राजनीति को केवल चुनावों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उनका प्रयास है कि हलके के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर पर सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान करवाया जाए।

विधायक ने कहा कि हलका पश्चिमी के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित जरूरतों पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लोगों से मिलने पर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में सीधा फीडबैक मिलता है, जिससे विकास कार्यों को और बेहतर ढंग से योजनाबद्ध किया जा सकता है। डॉ. संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक परिवार के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और लोगों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हलका पश्चिमी के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला सुझाव और फीडबैक हलके के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता, वालंटियर तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र निवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की तथा अपने सुझाव भी साझा किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें