चीनी सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण कार्यकर्ताओं को कंबोडिया के नाइट क्रॉस मिले

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री मेसन ऐन ने 16 दिसंबर को अंगकोर प्राचीन अवशेष के संरक्षण में बड़ा योगदान करने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को पदक दिया। चीनी सांस्कृतिक विरासत संस्थान के चिन शाओयू और युआन मंगछ्येन को कंबोडिया के नाइट क्रॉस मिले। अंगकोर प्राचीन अवशेष के संरक्षण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति.

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री मेसन ऐन ने 16 दिसंबर को अंगकोर प्राचीन अवशेष के संरक्षण में बड़ा योगदान करने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को पदक दिया। चीनी सांस्कृतिक विरासत संस्थान के चिन शाओयू और युआन मंगछ्येन को कंबोडिया के नाइट क्रॉस मिले।

अंगकोर प्राचीन अवशेष के संरक्षण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति का 29वां सम्मेलन और 36वां प्रौद्योगिकी सम्मेलन 16 दिसंबर को कंबोडिया के सिएम रीप में समाप्त हुआ। कंबोडिया, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, जर्मनी, अमेरिका आदि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंगकोर के संरक्षण, मरम्मत और अनवरत विकास में मिली उपलब्धियों पर चर्चा की।

कंबोडिया के एपीएसएआरए के उप प्रमुख लोंग कोसर ने कहा कि चीनी विशेषज्ञों ने अंगकोर प्राचीन अवशेष के संरक्षण में बड़ा योगदान किया। चीनी विशेषज्ञ दल ने प्राचीन अवशेष की मरम्मत और रक्षा में कंबोडियाई विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया, जो कंबोडिया में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लाभदायक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News