Recipe: आज के ठंडे बारिश के मौसम में बना कर खाएं ‘Chicken Shahi Roll’

आवश्यक सामग्री: – 3 रुमाली रोटी – 1 प्याज कटी हुई – 1 शिमला मिर्च कटी हुई – 2 कप बॉनलेस चिकन मैश किया हुआ – 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/4 कप टमाटर (कटा हुआ) – 1 हरी मिर्च – 2 टेबलस्पून धनियापत्ती – लाल मिर्च स्वादानुसार – नमक स्वादानुसार – 4 टेबलस्पून.

आवश्यक सामग्री:
– 3 रुमाली रोटी
– 1 प्याज कटी हुई
– 1 शिमला मिर्च कटी हुई
– 2 कप बॉनलेस चिकन मैश किया हुआ
– 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1/4 कप टमाटर (कटा हुआ)
– 1 हरी मिर्च
– 2 टेबलस्पून धनियापत्ती
– लाल मिर्च स्वादानुसार
– नमक स्वादानुसार
– 4 टेबलस्पून तेल

बनाने की विधि:
– मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच तेल गरम करने के लिए रख दें।
– इसमें रूमाली रोटी रखकर दोनों तरफ सेंककर अलग रख लें।
– उसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
– अब प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
– इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पका लें।
– इसमें लाल मिर्च पाउडर, चिकन और नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
– तय समय के बाद धनियापत्ती डाल दें।
– भरावन को रुमाली रोटी के बीच में बराबर मात्रा में रखकर रोल कर दें।
– तैयार है चिकन शाही रोल। सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News