‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर Gurucharan Singh Sodhi 4 दिन से लापता, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले लगभग 15 सालों से टीवी पर छाया हुआ है।

टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले लगभग 15 सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इन सालों में कई कैरेक्टर्स बदले अलग-अलग वजहों से बदले गए लेकिन जो पहले के कैरेक्टर्स थे वही लोगों के दिलों पर छा गए। उन कैरेक्टर्स में से ‘रौशन सिंह सोढ़ी’ भी एक था जिसे गुरुचरन सिंह निभाते थे लेकिन बाद में इस कैरेक्टर को बलविंदर सिंह सूरी ने निभाया. खबर है कि गुरुचरन सिंह पिछले 4 दिनों से लापता हैं जिसके बारे में उनके एक दोस्त ने बताया है।

एक्टर गुरुचरन सिंह ने अपने ‘सोढ़ी’ वाले अवतार से लोगों के दिलों में जगह बनाई। लोग उन्हें इसी नाम से पुकारतेथे और अब उनके लापता होने की खबर से उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं। गुरुचरन सिंह की एक क्लोज फ्रेंड मिस सोनी ने बताया है कि गुरुचरन 24 अप्रैल से लापता हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। मिस सोनी ने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों में पता लगाया लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है। इस खबर को मिस सोनी ने ही मीडिया को कंफर्म किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि गुरुचरन सिंह के पिता का कहना है कि 22 अप्रैल को गुरुचरन दिल्ली से मुंबई अपने घर वापस जा रहे थे। आज 26 अप्रैल हो गई है और अभी तक ना वो मुंबई पहुंचे, ना दिल्ली वापस आए। ना उनका फोन लग रहा है और न ही उनकी कोई खबर मिल रही है। हमने एक्टर के पिता की शिकायत दर्ज कराई है और छानबीन शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -

Latest News