Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhvinder Sukhu ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर व्यक्त किया शोक

December 30, 2022

CM Sukhvinder Sukhu ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर व्यक्त किया शोक

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।सुक्खू ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीएम सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन अति दुखद समाचार है। इस कठिन समय में, मैं नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह माता जी को श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शुक्रवार तड़के निधन हो गया था। उन्हें यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। श्रीमती हीराबेन ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने हाल ही में अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई थी। पीएम मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें