Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्ष 2023 का कैलंडर किया जारी

January 2, 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्ष 2023 का कैलंडर किया जारी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार सुबह पंजाब सिवल सचिवालय-1 स्थित अपने कार्यालय में वर्ष 2023 के लिए पंजाब सरकार का कैलंडर जारी किया।

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलंडर का नक्शा और रूप-रेखा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है और कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी पंजाब की तरफ से कैलंडर छापा गया है।

इस मौके पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनू प्रसाद, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर सोनाली गिरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें