रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी प्लेन के हादसाग्रस्त होने की सुचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ है। विजिबिलिटी कम होने चलते चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मंदिर के शिखर से टकरा कर प्लेन क्रैश हो गया। जिस कारण विमान में मौजूद पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान सीनियर पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरे पायलट का इलाज जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...