Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब चावल का आटा देगा आपको मुलायम व सुंदर त्वचा, इस तरह करें तैयार

January 10, 2023

अब चावल का आटा देगा आपको मुलायम व सुंदर त्वचा, इस तरह करें तैयार

चावल के आटे का इस्तेमाल हर घर में जरूर किया जाता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं के चावल का आटा खाने के अलावा चेहरे को सुंदर बनाने का भी काम करता है। दरअसल, अगर आप चावल के आटे की मदद से फेसपैक तैयार कर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे त्वचा नरम, मुलायम और सुंदर होती है। ऐसे में आइये जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका।

चावल और शहद: भीगे हुए चावल को पीस लें और उसमें शहद की कुछ बूंदे मिला लें। इस स्‍क्रब को यूज़ करने से मुहाँसे और धुप मे झुलसने की समस्‍या दूर होगी। शहद चेहरे पर ग्‍लो लाता है तथा इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट होता है जिससे त्‍वचा जल्‍द बूढी नहीं होती है।

चावल का आटा और बेकिंग सोडा: इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद 1 मिनट तक चेहरे पर स्‍क्रब करें। सोडा चेहरे की मृत्‍य त्‍वचा को आराम से हटा देता है।

चावल और चीनी: चीनी और चावल को एक साथ पीस लें और पाउडर बना लें। फिर उसमें दही मिलाएं और अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर स्‍क्रब करें। जो चेहरे को नया लुक देता है।

टमाटर और चावल: चावल को पानी में 20 मिनट के लिये भिगो दें। टमाटर और भिगोए हुए चावल को एक साथ पीस कर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट की वजह से काले धब्बे और सफेद दाग को हटाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें