Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur : मकान में लगी आग, 1 लाख रुपए का हुआ नुक्सान

January 10, 2023

Sujanpur : मकान में लगी आग, 1 लाख रुपए का हुआ नुक्सान

हमीरपुर : सुजानपुर उपमंडल मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 में एक मकान में मंगलवार प्रात: आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए आगजनी पर काबू पाया है। जानकारी अनुसार मीरा देवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 नजदीक पुलिस थाना के पास मकान के दूसरे माले पर पर बने स्लेट पॉश कमरे में आग की लपटें उठना शुरू हो गई। आगजनी की इस घटना के दौरान परिवारिक सदस्य मकान के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे आग लगने की सूचना मकान के साथ में रहने वाले पड़ोसियों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मकान को खाली कर दिया गया।

मौके पर स्थानीय लोगों एवं दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते मकान के बाकी कमरों को बचाया गया। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान संबंधी रिपोर्ट बनवाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने बताया रिहायशी मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान आंकलन करवाया जा रहा है पीड़ित परिवार को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। दमकल चौकी में तैनात चौकी प्रभारी की माने तो आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार का नुकसान हुआ है। कमरे के भीतर रखा सारा सामान कीमती चीजे भस्म हो गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए मकान के बाकी हिस्से को बचा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें