Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहद फायदेमंद है सेहत के लिए काली मिर्च, जानें कैसे

January 18, 2023

बेहद फायदेमंद है सेहत के लिए काली मिर्च, जानें कैसे

काली मिर्च उन मसलों में से एक है जो खाने को तो स्वादिष्ट बनाता ही है लेकिन साथ ही में ये हमारी सेहत से जुडी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। बता दें के काली मिर्च में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इससे होने वाले फायदों के बारे में –

ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने व शरीर को आराम देने में काली मिर्च बेहद फायदेमंद है। यदि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया हो तो छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर को आधे गिलास पानी में मिलाकर पीएं। आपका बीपी कंट्रोल होने लगेगा।

पेट में गैस व एसिडिटी: पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या होने पर आप तुंरत नींबू में काला नमक और काली मिर्च का पाउडर या 2 दाने मिलाकर इसका रस चूसें। यह आपकी अपच व गैस की समस्या को पल भर में दूर कर देगी। यह डायरिया, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी से आराम दिलाने में मदद करती है।

गठिया रोग में: जो लोग गठिया की समस्या से परेशान हैं वे तिल के गर्म तेल में काली मिर्च को डालकर उसे ठंडा कर लें और बाद में उस तेल से गठिया वाली जगह पर मालिश करें। एैसा करने से दर्द मे आराम मिलेगा।

पेट में कीड़े: यदि पेट में कीड़े की समस्या हो तो थोड़ी सी मात्रा में काली मिर्च के पाउडर को एक गिलास छाछ में घोलकर पी लें।

वजन: वजन घटाने में यह मददगार है। इसमें मौजूद पोटेंटफाइटोन्यूट्रियंट नामक तत्व फैट्स कोशिकाओं को तोड़ने का प्रयास करता है।

बवासीर: बवासीर की समस्या से परेशान लोगों के लिए काली मिर्च किसी दवा से कम नहीं होती है। जीरा, चीनी और काली मिर्च के दानों को पीसकर चूरन बना लें और इस चूरन को सुबह और शाम तीन बारी खाएं। ये चूरन बवासीर की परेशानी को ठीक करता है। लेकिन इसके लिए आपको जंक फूड व आयली चीजों का सेवन बंद करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें