Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में अगर आपके भी फटते हैं हाथ-पैर तो जरूर फॉलो करें टिप्स, मिलेगी जल्द राहत

January 18, 2023

सर्दियों में अगर आपके भी फटते हैं हाथ-पैर तो जरूर फॉलो करें टिप्स, मिलेगी जल्द राहत

सर्दियों में खूबसूरत दिखना बेहद मुश्किल है क्योंकि में हमारी त्वचा रूखी, बेजान और फटने लगती है जिसका सीधा असर हमारी लुक पर पड़ता है। हाथ-पैरों में फटना तो आम बात है लेकिन इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपको इस परेशानी से जल्द।

* फटे हुए हाथों को जल्द ही सुंदर बनाने के लिए हाथों पर नियमित रूप से मॉश्चराइजर लगाएं। मॉश्चराइजर लगाने से हाथों का रुखापन व फटी हुई त्वचा जल्दी ठीक हो जाएगी।

* हाथों पर रसायनिक तत्वों से बने उत्पादों की जगह प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। हर्बल साबुन, बादाम सोप, एलोवेरा या ऑलिव ऑयल से मिलकर बने पदार्थ की मात्रा वाले प्रोडक्ट हों। जिससे हाथों पर नमी बनी रहेगी और हाथ रूखे होने से भी बचेंगे।

* सर्दी के मौसम में हाथों का बार-बार रूखा होना स्वाभाविक है। ऐसा हाथों में कम ऑयल ग्लैंड्स होने के कारण होता है। कपड़े और बरतन धोने से हाथों की स्थिति काफी खराब नजर आने लगती हैं। ऐसे में जरूरत है कि हाथों को नियमित तौर पर ऐक्सफोलिएट और मॉश्चराइजर किया जाए। हाथों पर लगाने के लिए बहुत से पैक आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं।

* कपड़े और बर्तन धोने से हाथों की नमी चली जाती है। जो बाद में हाथ के फटने का कारण भी बनते है। इस स्थिति से बचने के लिये आप हाथों में ऐक्सफोलिएट और मॉश्चराइजर का उपयोग नियमित रूप से रोज करें।

* नीबू के साथ ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिलाकर एक पैक तैयार करें फिर इसे फ्रिज में रख लें। जब भी की पानी वाला काम करें इस घर पर बने लोशन को बाद में लगा लें और हाथों की समाज भी करें आपके हाथ संदर मुलायाम और खूबसूरत बन जायेंगे।

* ग्लिसरीन और गुलाबजल के मिश्रण को एक बोतल में भर कर फ्रिज में रख लें। कुछ भी काम करने के बाद इस मिश्रण को अपने हाथों पर लगा कर मसाज कर लें। नियमित प्रयोग से कुछ ही दिनों आपको फर्क नजर आने लगेगा।

* हथेलियों के खुरदुरेपन को मिटाने के लिए सिरका मिलाएं। बाद में गर्म पानी में हाथों और हथेलियों को भिगोकर ब्रश से हल्के-हल्के रगड़ लें। फिर हाथों को साफ और गर्म सूची कपड़े से पोंछकर क्रीम या बादाम तेल लगा लें।

* दिन भर में आठ से दस गिलास पानी पीएं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी और हाथों की फटने की समस्या दूर होगी। बॉडी लोशन या कोई अन् क्रीम बाहर से त्वचा को नमी देता है लेकिन ज्यादा पानी पीने से आपको अंदर से नमी मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें