Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज चाय के साथ ट्राई करें ये स्वादिष्ट ‘Sooji Veg Tikka’

January 18, 2023

Recipe: आज चाय के साथ ट्राई करें ये स्वादिष्ट ‘Sooji Veg Tikka’

सामग्री
रवा – 1/2 कप
बेसन – 1/4 कप
दही – 1/2 कप
गाजर – 1/2 कप
शिमला मिर्च – 1 कप
प्याज – 1
जीरा – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1
नमक – स्वादअनुसार
हींग – 1 चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
रिफाइंड तेल – जरुरतअनुसार
पानी – 1 कप
पाव भाजी मसाला – 1 चम्मच

बनाने की विधि
1. सबसे पहले कढ़ाई में पानी डालकर उबालें और इसमें सूजी डालकर पका लें।
2. रवा पकने के बाद इसमें नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर डालें।
3. मिश्रण को अच्छे से पकने दें फिर इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें।
4. प्याज और टमाटर मिक्स होने के बाद इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. सारी चीजों को पकने दें और फिर मिश्रण को प्लेट में डालकर बराबर से फैला दें।
6. जैसे मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे छोटे-छोटे पीसों में काट लें।
7. एक पैन में तेल डालें और ब्राउन होने तक गर्म कर लें।
8. मिश्रण में पीस डालकर फ्राई करें। इसके बाद दोनों तरफ से टिक्कों को सुनहरा होने तक पका लें।
9. जैसे टिक्का पककर तैयार हो जाए तो प्लेट में डालकर चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें