Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कड़वी है जरूर लेकिन सेहत के लिए बेहद लाभदायक नीम

January 22, 2023

कड़वी है जरूर लेकिन सेहत के लिए बेहद लाभदायक नीम

नीम बेहद खडवी होती है लेकिन ये हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ये पेड़ सभी जगह आसानी से मिल जाता है। नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ से लेकर इसकी छाल तक औषधि के रूप में कार्य करती है। आज हम आपको बताएंगे के नीम किस तरह हमारी सेहत को फायदे पहुंचाता है।

1.अगर खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जल जाता है तोतुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगाने से फफोला नहीं बनता|इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।

2.नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर के रूप में भी कार्य करताहै। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

3. नीम खून को साफ़ करता है जिससे फोड़े फुंसियां नहीं होती है। अगर फोड़े फुंसी हो गए हो तो नीम की छाल को पीस कर उन फुंसियों पर लगाने से जल्दी ठीक होते हैं।

4. दांतो के लिए नीम की दातुन बहुत ही किफायती है। ये दांतों को और मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनता है।

5. नीम के तेल का दिया जलाने से मच्छर भाग जाते है जिससे मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है|

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें