Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आलू के शौकीन आज ट्राई करें युम्मी-युम्मी ‘Potato Nuggets’

January 23, 2023

Recipe: आलू के शौकीन आज ट्राई करें युम्मी-युम्मी ‘Potato Nuggets’

सामग्री :
आलू – 4-5
कॉर्न फ्लोर – 2 कप
ब्रेड क्रम्ब्स – 2 कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
मिक्सड हर्ब्स – 1/2 चम्मच
हरा धनिया – 2 कप
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार
चीज – 2 कप

विधि :
1. सबसे पहले आप आलू उबाल लें। इसके बाद उन्हें छीलकर एक प्लेट में रख लें।
2. एक बाउल में डालकर आलू को अच्छे से मैश करें। इसमें चीज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालें।
3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स में डालें।
4. ब्रेड क्रम्ब्स को मिश्रण मिलाकर अलग रख दें। इसके बाद एक अलग बाउल में कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं।
5. इससे कॉर्न फ्लोर का बैटर तैयार कर लें। बैटर चिकना और स्मूद ही रखें।
6. अब आलू का मसाला लेकर उसे बेलन के आकार में बना लें।
7. पहले तैयार की गई रोटी को कॉर्न फ्लोर में डुबोएं फिर इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिश्रण को चारों तरफ से रोल कर लें।
8. ऐसे ही बाकी बच्चे मसालों से रोल तैयार कर लें। तैयार किए गए सारे रोल्स में ब्रेड क्रम्ब्स लगाएं।
9. एक कढ़ाई में तेल डालें और गर्म कर लें। तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें रोल्स डालकर फ्राई करें।
10. अच्छे से ब्राउन हो जाने के बाद नगेट्स को किसी प्लेट में निकाल लें।
11. आपके टेस्टी नगेट्स बनकर तैयार हैं। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें