Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई तरह की परेशानियों को दूर करने में कारगर है चुकंदर, पढ़ें इसके फायदों के बारे में

January 25, 2023

कई तरह की परेशानियों को दूर करने में कारगर है चुकंदर, पढ़ें इसके फायदों के बारे में

चुकंदर एक ऐसी सुपर फ़ूड है जिसका सेवन हमारी सेहत से जुडी कई तरह की बड़ी से बड़ी परेशानियों को दूर करने में कारगर होती है। चुकंदर में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे के – पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर सहित कई विटामिन आदी। आज हम आपको बताते हैं चुकंदर खाने से आपको किस तरह के लाभ हो सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सेवन करना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, साथ ही इसके सेवन से कमजोर हड्डियों की वजह से होने वाले दर्द की परेशानियां भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल: जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं उन्हें सर्दी के मौसम में चुकंदर जरूर खाना चाहिए। इस सुपरफूड में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसका बीपी कंट्रोल हो सकता है और ब्लड फ्लो सही तरीके से होने लगता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें