Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धीरे-धीरे लोगों में बढ़ रहा है Dragon Fruit का ट्रेंड, कई बीमारियों से निजात दिलवाने में है कारगर

January 31, 2023

धीरे-धीरे लोगों में बढ़ रहा है  Dragon Fruit का ट्रेंड, कई बीमारियों से निजात दिलवाने में है कारगर

ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जो बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इसका सेवन नहीं किया होगा। दिखने में ये बाकी फलों से थोड़ा सा अलग लगता है। ड्रैगन फ्रूट आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ कुछ शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगार माना जाता है।धीरे-धीरे ही सही लेकिन इस फल का ट्रेंड लोगों में बढ़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत:ड्रैगन फ्रूट के गुदे में मौजूद छोटे-छोटे काले बीज ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं, जो दिल की सेहत को सेहतमंद रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल: आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। ड्रैगन फ्रूट टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और लिपोप्रोटीन जैसे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। वहीं ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

बुढ़ापा आने से रोके: ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो स्किन पर रिंकल्स, झुर्रियां और स्किन लटकने से रोकने में मदद करता है।आप चाहें तो ड्रैगन फ्रूट में शहद मिलाकर फेस मास्क बना कर लगा सकते हैं। नियमित इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग हो सकती है।

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल: ड्रैगन फ्रूट में फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर होते हैं जो खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। भविष्य में डायबिटीज के खतरे से बचना है तो ड्रैगन फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कीजिए।

पाचन के लिए सही: पेट से जुड़ी परेशानियों में ड्रैगन फ्रूट बेहद काम का है। इसमें एक तरह का केमिकल कंपाउंड ओलिगोसैकैराइड मौजूद होता है जिसके प्रीबायोटिक गुण आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिससे डाइजेशन बेहतर रहता है।

दिल का रखे ख्याल: ड्रैगन फ्रूट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी परेशानियों में कारगर माने जाते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से रोकने में भी कारगर होता है। इसका नियमित सेवन आपको कुछ हद तक हार्ट ब्लॉकेज से बचा सकता है।

गठिया रोग में फायदेमंद: गठिया या अर्थराइटिस शरीर में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस समस्या में पूरे शरीर में जोड़ों में दर्द और सूजन रहती है। जिससे व्यक्ति को चलने फिरने, उठने बैठने हर तरह से परेशानियां होती है। इसलिए इस समस्या को कम करने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गठिया में काफी हद तक आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

गर्भावस्था में भी फायदेमंद: गर्भावस्था के दौरान ड्रैगन फ्रूट खाने से काफी फायदे मिलते हैं क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्यादातर देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। डॉक्टर आयरन की गोलियां लेने की सलाह भी देते हैं लेकिन खून की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा विकल्प ड्रैगन फ्रूट हो सकता है क्योंकि यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाकर खून की कमी को पूरा कर सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये: यदि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। और यदि इम्यूनिटी कम होगी तो धीरे धीरे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगेगा। इसलिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ड्रैगन फ्रूट खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर में इम्यूनिटी की पूर्ति होती है और इसका सेवन करने से शरीर को होने वाली क्षति से भी बचाया जा सकता है और शरीर को बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें