हिमाचल खेल संस्कृति पर्यावरण संस्था द्वारा 9 मार्च को बुशहर कार्निवल का किया जाएगा आयोजन

बुशहर कार्निवल का आयोजन रामपुर में 9 मार्च से आयोजित किया जाएगा! यह आयोजन हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति पर्यावरण संस्था द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रैस वार्ता के दौरान खेल एवं पर्यावरण संस्था रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि बुशहर कार्निवाल का आयोजन हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आदेशानुसार किया जा.

बुशहर कार्निवल का आयोजन रामपुर में 9 मार्च से आयोजित किया जाएगा! यह आयोजन हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति पर्यावरण संस्था द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रैस वार्ता के दौरान खेल एवं पर्यावरण संस्था रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि बुशहर कार्निवाल का आयोजन हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आदेशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्निवल का आयोजन 9 से 11 मार्च तक किया जाएगा। रात्रि संस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ाकर 3 दिन का किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इसे और भी आकर्षित करने के लिए इस बार बुशहर रियासत की अन्य तहसीलों को भी इसमें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुल्लू, किन्नौर रोहडू क्षेत्र भी पहले बुशहर रियासत का हिस्सा हुआ करते थे  इन्हें भी बुशहर कार्निवल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। राहुल ने बताया कि बुशहर कार्निवाल को करवाने के पीछे उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को निखारने वह आगे लाना है। जिसमें महिला मंडल भी इस बार बुशहर कार्निवल में भाग लेगी। जिसके माध्यम से वे अपने लोकल व पहाड़ी कल्चर को दिखा पाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि इससे पहले बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा! इस दौरान प्रेस वार्ता में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News