Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह बनाए मटर का अचार खाने का स्वाद हो जाएगा ज्यादा, अपनाए यह टिप्स

February 3, 2023

इस तरह बनाए मटर का अचार खाने का स्वाद हो जाएगा ज्यादा, अपनाए यह टिप्स

सामग्री

मटर दाने- किलो
सौंफ- 1 टी स्पून
अजवाइन- 3/4 टी स्पून
हल्दी -1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
अमचूर- 1/2 टी स्पून
अचार मसाला- 4 टी स्पून
तेल- 2 टी स्पूनअचार

बनाने की विधि

1. मटर का अचार बनाना के लिए सबसे पहले मटर को छीलें और उसके दानों को पानी से धोकर छलनी में डाल दें, जिससे कुछ देर में पूरा पानी निकल जाए।
2. अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
3. तेल लगभग 1 मिनट में गर्म हो जाएगा इसके बाद उसमें सौंफ और अजवाइन डालकर भून लें।
4. कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और मटर डाल दें।
5. बड़ी चम्मच से मटर को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
7. कुछ देर तक चलाते हुए भूनने के बाद इसमें अचार मसाला पाउडर मिक्स कर दें। फिर इसमें अमचूर डालें और बर्तन को ढककर मटर को नरम होने तक पकाएं।
8.मटर नरम होने में लगभग 5 मिनट लगेंगे। इसके बाद गैस बंद कर दें।
9. स्वाद और पोषण से भरा हुआ मटर का अचार बनकर तैयार हो चुका है। इसे आप लंच या डिनर में खाने के साथ परोस सकती हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें