Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant ने लगाए पति पर 1 करोड़ रुपये हड़पने और घर से सामान चोरी करके भागने के आरोप

February 7, 2023

Rakhi Sawant ने लगाए पति पर 1 करोड़ रुपये हड़पने और घर से सामान चोरी करके भागने के आरोप

ड्रामा क़्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरी रहती हैं। हाल ही में राखी ने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आदिल की तनु चंदेल नाम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक बार फिर राखी ने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं। दरअसल, एक लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह आदिल के साथ रिश्ते खत्म करने की अनाउंसमेंट दी है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने आदिल पर 1 करोड़ रुपये हड़पने और घर से सामान चोरी करके भागने जैसे भी आरोप लगाएं हैं।

बता दें के ये आरोप राखी सावंत ने एक यूट्यूबर के साथ बातचीत में पति आदिल पर लगाएं हैं। एक्ट्रेस ने कहा के- तनु चंदेल के साथ आदिल का अफेयर चल रहा है। जब राखी बिग बॉस मराठी का हिस्सा थीं तो वो आदिल को 10 लाख कैश देकर गई थीं, ये पैसे राखी ने अपनी मां जया भेड़ा के इलाज के लिए दिए थे जो आदिल ने हॉस्पिटल में खर्च न करके खुद ही हड़प लिए। एक्ट्रेस ने कहा कि, आदिल मेरे घर मेरे साथ अब नहीं रहा रहा है। वो भाग गया है, मेरे घर से 4 लाख कैश और जेवर भी ले गया है। इतना ही नहीं राखी ने आदिल पर करीब 1 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के लिए बता दें के राखी ने तनु चंदेल के अलावा आदिल के एक और अफेयर का भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, रशेल नाम की एक रशियन महिला ने आदिल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। आदिल ने उससे भी शादी का झांसा देकर ठगी की थी। राखी ने मीडिया के सामने FIR की कॉपी लान की भी बात कही है। इसके बाद हर कोई राखी के ये आरोप सुन कर काफी हैरान रह गया है। बता दें के एक्ट्रेस के पति आदिल का इस पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें