Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब बिना पार्लर जाए घर बैठे कुछ नेचुरल चीजों की मदद से करें अपने बाल स्ट्रेट

February 8, 2023

अब बिना पार्लर जाए घर बैठे कुछ नेचुरल चीजों की मदद से करें अपने बाल स्ट्रेट

आज कल की लड़कियों को स्ट्रेट बाल बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसलिए कुछ समय से बालों को स्ट्रेट करने का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ये न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बनाता है बल्कि आपकी पूरी लुक ही बदल देता है। स्ट्रेट हेयर्स जितना ट्रडिशनल लुक के साथ जंचते हैं, उतना ही वेस्टर्न वियर के साथ भी। ऐसे में अक्सर महिलाएं पार्लर जा कर बालों को स्ट्रेट करवाती हैं जिससे एक तो काफी खर्चा हो जाता है और दूसरा मशीन बालों पर लगा कर आपके बाल बेजान और खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिससे आप घर बैठे बिना बालों को नुकसान पहुचाएं इन कुछ उपाय की मदद से बाल पार्लर जैसे स्ट्रेट कर सकते हैं।

जैतून का तेल: जैतून के तेल के इस्तेमाल से बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप जैतून के तेल से बालों की जड़ों की मालिश करें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे और साफ पानी से माइल्ड शैंपू के माध्यम से धोएं। ऐसा करने से सीधे हो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी त्वचा और बालों के लिए एक बेहतरीन पैक है। बालों को स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने बालों में ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं। उसके बाद बड़े वाले कंधे से बालों की कंघी करें और 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर इसे धो लें। धोने के बाद इस पर दूध का स्प्रे करें। 15 मिनट के बाद फिर से धो लें। यह प्रक्रिया दो-तीन बार करने के बाद ही आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।

अंडा: अंडे के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में बता दें कि आप अपने बालों पर अंडा लगाकर कंघी करें। तकरीबन 1 घंटे बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल लंबे और घने नजर आएंगे।

लेमन जूस और कोकोनट मिल्क: लेमन जूस और कोकोनट मिल्क को अच्छी तरह से मिक्स कर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद इसे बालों पर मास्क की तरह लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। फिर शैंपू से धो लें। इस मास्क से आप पाएंगे चमकदार और स्ट्रेट हेयर।

अरंडी का तेल: अरंडी के तेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप एक स्प्रे बोतल में अरंडी का तेल और पानी को मिलाएं और बने मिश्रण को बालों पर स्प्रे करें। इससे बाल सीधे नजर आएंगे।

केला और पपीता: केला और पपीता का मिश्रण आपके बालों को नरिश और कंडीशन करता है। केला में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन दोनों के मिश्रण से आपके बाल प्राकृतिक रूप से सीधे हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप जड़ों में एलोवेरा जेल को लगाएं। और बने मिश्रण को थोड़े देर लगा छोड़ दें। अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से घुंघराले बालो की समस्या दूर होगी।

दूध और शहद: दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं शहद बालों में नमी को लॉक करता है, जिससे फ्रिजी बालों की समस्या कम होती है। अगर आप नेचुरली बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो इन दो चीजों का इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें