Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

High Heels खरीदने से पहले हर महिला इन बातों का रखे जरूर ध्यान, वरना हो सकती है मुसीबत

February 8, 2023

High Heels खरीदने से पहले हर महिला इन बातों का रखे जरूर ध्यान, वरना हो सकती है मुसीबत

लड़कियां आज कल के समय में हाई हील पहनना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। हाई हील्स आपकी हर लुक में आपको खूबसूरत दिखाने का काम करती हैं। हाई हील पहनने की ख़ुशी में अक्सर महिलाएं कुछ खास बातों को नजर अंदाज कर देती हैं। अगर आप भी हाई हील ख़रीदने जा रही हैं तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको जरूर दिमाग में रखना चाहिए।

जरूरी है सही साइज: हील वाली सैंडल पहनते समय इस बात का ध्याम जरूर रखें कि ये बिल्कुल सही फिटिंग की हो और आपके पैर में ठीक से फिट हो जाए। अगर ये ढीली होगी या साइज में बड़ी होगी तो हील से गिरने का डर बना रहेगा। साथ ही बैलेंस बनाना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए हील के लुक से ज्यादा जरूरी है उसका साइज। हर कंपनी का साइज अलग होता है।

फुटवियर ना हो छोटा: अब सही साइज और फिटिंग का ये मतलब नही है कि आप एक नंबर छोटी फुटवियर खरीद लें। क्योंकि अगर सैंडिल छोटी होगी तो इससे पैरों में दर्द बना रहेगा। इसके साथ ही हाई हील्स पम्प्स के छोटी साइज में पहनने की वजह से पैरों का आकार बिगड़ने का डर होता है। इसलिए बहुत ज्यादा नुकीले फुटवियर ना खरीदें।

फुटवियर खरीदने का सही समय: सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन हाई हील या फुटवियर खरीदने के लिए शाम का समय सही होता है। इस समय पर दिनभर की थकान के बाद आपके पैरों में थोड़ी सूजन हो जाती है। जिससे सही साइज के फुटवियर खरीदे जा सकते हैं।

चलकर जरूर देखें: हमेशा दुकान पर दोनों पैर में सही तरीके से फुटवियर को पहन कर चलें। जिससे कि आपको पता चल जाए कि फुटवियर आपके पैरों में आरामदायक है या नहीं। साथ ही ये भी देखें कि हील वाली सैंडल पहनकर आपको बैलेंस बनाने और खड़े होने में दिक्कत तो नहीं हो रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें