Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफाई के नाम से आता है आलस, ताे इन 5 तरीकों से बिना मेहनत घर को रखें नीट एंड क्लीन

February 8, 2023

सफाई के नाम से आता है आलस, ताे इन 5 तरीकों से बिना मेहनत घर को रखें नीट एंड क्लीन

घर की सफाई के लिए ज्यादातर लोग हाऊस हैल्प या काम वाली लगाते हैं। लेकिन सभी ऐसा नहीं कर पाते हैं। मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब आप आलसी हो और खुद कुछ काम करना नहीं पसंद करते हों। ऐसे में घर को साफ कैसे रखें? दिनभर बैड पर पड़े-पड़े यदि आप भी यही सोचते हैं, तो चलिए आज हम आपको 5 कारगर तरीके बताते हैं। जिससे न कभी गंदगी जमा होगी न ही आपको इसे साफ करने का टेंशन रहेगा।

सुबह उठने के साथ ही करें बिस्तर ठीक

उठने के साथ ही बिस्तर ठीक करना बाद की मेहनत से बचने का एक जबरदस्त तरीका है। केवल बैड के व्यविस्थत रहने से ही आधा बैडरूम अपने आप ही साफ नजर आने लगता है।

घर में कम सामान रखें

घर में जितना ज्यादा सामान उतनी ही ज्यादा सफाई की झंझट। इससे यदि आप बचना चाहते हैं, तो ऐसी चीजों को खरीदें जो कम जगह घेरती हो और एक साथ 2 से ज्यादा काम में आए। ऐसा करने से आपका पैसा भी बचेगा और सफाई की टेंशन भी नहीं रहेगी।

डोरमेट का इस्तेमाल करें

डोरमेट बाहर की गंदगी को घर या बिस्तर से दूर रखने का एक स्मार्ट तरीका है। इसे आपको महीने में सिर्फ एक बार धोने की जरूरत होती है। हमेशा घर में कम से कम तीन डोरमेट रखें। इससे सफाई लंबे समय तक टिकी रहेगी और डोरमेट भी जल्दी गंदा नहीं होगा।

डस्ट मोब स्लिपर पहनें

यदि आप रोज झाड़ू लगाए बिना ही घर के फ्लोर को साफ रखना चाहते हैं, तो डस्ट मोब स्लीपर का इस्तेमाल करें। इससे आप बिना एक्सट्रा मेहनत के आसानी से घर की सारी डस्ट साफ कर सकते हैं।

खाना बनाने के साथ-साथ करें सफाई

खाना बनाते समय ही किचन की सफाई कर लेने से समय की बचत होती है। साथ ही आपको अलग से काम करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। यह ट्रिक आलसी लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होता है। क्योंकि उन्हें एक बार में ज्यादा काम करना पसंद नहीं होता है।

फ्रिज लाइनर मेट यूज करें

फ्रिज को साफ करना कई लोगों के लिए बोरियत भरा हो सकता है। ऐसे में फ्रिज लाइनर मेट का इस्तेमाल करें। यह वाटरप्रूफ,ऑयल प्रूफ होने के साथ ही साफ करने में आसान होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें