Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अच्छी सेहत के लिए नीम नहीं है किसी जादू से कम, जानें कैसे

February 9, 2023

अच्छी सेहत के लिए नीम नहीं है किसी जादू से कम, जानें कैसे

नीम एक ऐसा वृक्ष है जो अशोधिया गुणों से भरपूर होता है। नीम बेहद कड़वा होता है लेकिन ये हमारे शरीर को बहुत तरह से फायदे पहुँचाने में कारगर होता है। नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ से लेकर इसकी छाल तक औषधि के रूप में कार्य करती है। आज इस कड़ी में हम आपको बताएंगे इससे होने वाले फायदों के बारे में –

1.अगर खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जल जाता है तोतुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगाने से फफोला नहीं बनता|इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।

2.नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर के रूप में भी कार्य करताहै। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

3. नीम खून को साफ़ करता है जिससे फोड़े फुंसियां नहीं होती है। अगर फोड़े फुंसी हो गए हो तो नीम की छाल को पीस कर उन फुंसियों पर लगाने से जल्दी ठीक होते हैं।

4. दांतो के लिए नीम की दातुन बहुत ही किफायती है। ये दांतों को और मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनता है।

5. नीम के तेल का दिया जलाने से मच्छर भाग जाते है जिससे मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है|

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें