Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant के पति Adil की मुश्किलें बढ़ी, ईरानी लड़की ने रेप के लगाए आरोप, दर्ज कराई FIR

February 12, 2023

Rakhi Sawant के पति Adil की मुश्किलें बढ़ी, ईरानी लड़की ने रेप के लगाए आरोप, दर्ज कराई FIR

आप सभी जानते ही होंगे के ड्रामा क़्वीन राखी सावंत ने पति आदिल पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने भी आदिल को अरेस्ट कर लिया था। इसी बीच अब आदिल के एक लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक आदिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। ये मामला एक ईरान की एक स्टूडेंट ने दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट पढ़ाई के लिए भारत आई थी।

वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे. जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

सिर्फ यही नहीं बल्कि जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। लड़की का कहना है के आदिल ने ये भी धमकी भी दी कि अगर उसके खिलाफ शिकायत की तो वो उसे मार देगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें