Recipe: ढाबा स्टाइल टेस्टी चटपटा ‘Chana Masala’, जानें इसे बनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री: चना – 200 ग्राम जीरा – 1/2 चम्मच करी पत्ता – 6-7 पत्ते हरी मिर्च – 3-4 प्याज – 2-3 अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच तेल – जरुरतअनुसार नींबू का रस – 2 चम्मच नारियल पाउडर – 1 चम्मच धनिया पत्ती –.

आवश्यक सामग्री:
चना – 200 ग्राम
जीरा – 1/2 चम्मच
करी पत्ता – 6-7 पत्ते
हरी मिर्च – 3-4
प्याज – 2-3
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
तेल – जरुरतअनुसार
नींबू का रस – 2 चम्मच
नारियल पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पत्ती – 2 कप

बनाने की विधि:
– सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर भून लें।
– जीरा भूनने के बाद इसमें करी पत्ता डालें और फिर मध्यम आंच पर इसे थोड़ी देर के लिए भूनें।
– इसके बाद मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक सारी चीजें मिलाएं।
– सारी चीजों को अच्छे से मिश्रण में मिक्स करें। इसके बाद इसमें चना डालें और 15 मिनट के लिए पकाएं।
– तय समय के बाद चने में पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
– इसके बाद इसमें नारियल पाउडर डालकर गर्म मसाला मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक दें।
– तय समय के बाद गैस बंद कर दें। चने के ऊपर नींबू का रस डालें और धनिया पत्ते के साथ गर्निश करें।
– आपके चना मसाला बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म बच्चों को सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News