Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp के इस फीचर की मदद से अब आप किसी भी भाषा में कर सकते है बात

February 15, 2023

WhatsApp के इस फीचर की मदद से अब आप किसी भी भाषा में कर सकते है बात

व्हाट्सएप आज कल सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला ऐप है। व्हाट्सएप आए दिन अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोई ना कोई नए फीचर्स ऐड करता रहता है। लेकिन इसमें ऐसे बहुत से फीचर्स है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है। बहुत बार हम्म किसी ऐसे इंसान से मिलते है जो हमारी भाषा नहीं जानता और हम उस इंसान से अच्छे से बात नहीं कर पाते। लेकिन अब व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से अब आप दूसरी भाषा में भी किसी के साथ भी बात कर सकते हैं। व्हाट्सएप में अब आपको इन-बिल्ट ट्रांसलेशन नाम का फीचर दिया गया है जो आपकी ट्रांसलेशन में मदद करेगा। आइए जानते है किस तरह किया जाता है इस फीचर का इस्तेमाल:

सबसे पहले आपको व्हाट्सएप करें और फिर उस व्यक्ति की चैट पर जाए जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं। उसके बाद आप अपना मैसेज टाइप करें और उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद मेन्यू आएगा उसमें मोर का ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद ट्रांसलेशन के विकल्प पर क्लिक करें। फिर एक पॉप-अप विंडो आएगी जिसमें मैसेज ट्रांसलेटेड होगा। आप अपने हिसाब से ट्रांसलेशन की भाषा को बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: फिर मिला धमकी भरा ईमेल, चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, उड़ाएंगे निगम ऑफिस    

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें