Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज बच्चों को बना कर खिलाएं ‘French fries’, बहुत आसान है बनाना

February 15, 2023

Recipe: आज बच्चों को बना कर खिलाएं ‘French fries’, बहुत आसान है बनाना

आवश्यक सामग्री
बड़े आलू – 5-6
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
ठंडा पानी
नींबू रस – 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और एक-एक कर उनका छिलका उतार लें। इसके बाद आलू को लंबाई में थोड़ा मोटा काट लें। इसके लिए आप वेजिटेबल चॉपर का भी सहारा ले सकते हैं। अब इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लेकर कटे हुए आलू पानी में डाल दें। पानी को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके बाद आलू को तब तक पानी से धोएं जब तक कि आलू का स्टार्च पूरी तरह से साफ न हो जाए।

जब आलू का स्टार्च पूरी तरह निकल जाए तो उन्हें पानी से निकालकर रसोई के तौलिया पर डालकर ड्राई करें। ऐसा करने से आलू की नमी हट जाएगी। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें आलू के पीसेस डालें और डीप फ्राई करें। आलू को अच्छी तरह से तलने में 6-7 मिनट का वक्त लगेगा। ध्यान रहे की आलू को सुनहरा होने तक फ्राई नहीं करना है।

इसके बाद आलू को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब आलू पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक बार फिर तेल में डालकर डीप फ्राई करें। इस बार आलू को चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद प्लेट में निकाल लें। अब फ्रेंच फ्राइज़ में लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका स्वाद से भरा फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार हो चुका है। इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें