Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सही मात्रा में करें मटर का सेवन, नहीं तो बढ़ सकती हैं स्वास्थ संबंधी समस्या

February 17, 2023

सही मात्रा में करें मटर का सेवन, नहीं तो बढ़ सकती हैं स्वास्थ संबंधी समस्या

जैसा की हम सब जानते ही हैं कि हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसी तरह हरे मटर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। इनमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में हरे मटर का इस्तेमाल बहुत किया जाता हैं। मटर का प्रयोग हम बहुत सी सब्जियों में कर सकते हैं। लेकिन मटर का ज्यादा प्रयोग स्वास्थ्य को नुकसानदायक भी हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

एसिडिटी हो सकती
यदि आपको अपच और एसिडिटी की समस्या है तो हरी मटर का सेवन न करें। हरी मटर में फाइबर मौजूद होता है जिसे पचाने में समय लगता है जिसके कारण आपको पेट में गैस भी बन सकती है।

बढ़ सकता है वजन
हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

किडनी संबंधी समस्या होने पर
इसमें प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यदि आपको किडनी से संबंधित समस्याएं है तो इसका सेवन न करें। इससे आपके किडनी के कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसे में आप हरी मटर का सेवन करने से परहेज करें।

यूरिक एसिड
इसमें अमीनो एसिड, विटामिन-डी, फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से ग्रस्त हैं तो हरे मटर का सेवन न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें