Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बढ़ेगी इन हेल्दी चीजों से खून में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा, होगी कई बीमारियां दूर

February 21, 2023

बढ़ेगी इन हेल्दी चीजों से खून में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा, होगी कई बीमारियां दूर

हमारे शरीर में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रोल एक ऐसा वैक्स है जो खून में मौजूद होता है। यह दो प्रकार का होता है जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रोल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है जबकि गुड कोलेस्ट्रोल हमारे लिए काफी लाभदायक होता है। गुड कोलेस्ट्रोल हमारे धमनियों को साफ रखने का कार्य करता है ताकि खून का प्रवाह हमारे शरीर में ढंग से हो और खून में जमने वाले फैट को कम करने का कार्य भी करता है।वही अगर बात करें बैड कोलेस्ट्रोल की तो खून में इसकी मात्रा अधिक होने से खून सही तरह से दिल तक नहीं पहुंच पाता ओर एसे में हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके लेवल को कम करने के लिए हमें तरह तरह के हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। यदि आप भी हाई कोलेस्ट्रोल जैसी समस्या से परेशान हो तो आज हम आपको एसे हेल्दी फूड के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपके खून मे गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाएगी।

बीन्स- बीन्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसे पचने के लिए शरीर को थोड़ा समय लगता है। वजन कम करने के लिए भी बीन्स को काफी फायदेमंद माना जाता है.

प्लांटस बेस्ड फूड्स- हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को प्लांट बेस्ड फूड्स का अधिक सेवन करना चाहिए. प्लांट बेस्ड फूड्स में शामिल हैं- सेम, पालक, मटर, टोफू आदि. इन सभी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते हैं।

मछली- मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आप मछली का सेवन नहीं करते तो फिश ऑयल की कैप्सूल खा सकते हैं. इसके अलावा सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, भांग के बीज, तिल के बीज और कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं।

नट्स- बादाम, अखरोट, मूंगफली और अन्य नट्स खाना दिल के लिए अच्छा होता है. नट्स में अतिरिक्त पोषक तत्व होते हैं जो कई तरीकों से हमारे दिल की रक्षा करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

पपीता- पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है. एक बड़े पपीते में 13 से 14 ग्राम फाइबर होता है. रोजाना पपीता खाने से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है.

टमाटर- टमाटर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन A, B, K और C पाया जाता है जो स्किन, आंखों और दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है.

सेब- डॉक्टर्स रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसे खाने से कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.

मछली- मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.अगर आप मछली का सेवन नहीं करते तो फिश ऑयल की कैप्सूल खा सकते हैं. इसके अलावा सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, भांग के बीज, तिल के बीज और कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं.

नट्स- बादाम, अखरोट, मूंगफली और अन्य नट्स खाना दिल के लिए अच्छा होता है. नट्स में अतिरिक्त पोषक तत्व होते हैं जो कई तरीकों से हमारे दिल की रक्षा करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें