Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन fruits के साथ कभी न खाएं ये चीजें, Stomach और Kidney के लिए है बेहद खतरनाक

February 22, 2023

इन fruits के साथ कभी न खाएं ये चीजें, Stomach और Kidney के लिए है बेहद खतरनाक

खाने-पीने के मामले में जितना ध्यान खाने की चीजों, समय और गुणवत्ता का रखना जरूरी है, उतना है जरूरी यह भी है कि आप किस चीज को किसके साथ खा रहे हैं। खाने-पीने के मामले में फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है वर्ना अच्छी से अच्छी चीज भी नुक्सान पहुंचाने में देरी नहीं लगाती। खासकर फलों के मामले में आपको ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। न्यूट्रिशिनस्ट के अनुसार, फलों के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए नुक्सानदायक हो सकता है। इससे आपको पाचन में गड़बड़ होने के साथ कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। चलिए जानते हैं कि फलों के साथ आपको किन-किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

संतरे के साथ न खाएं गाजर
गाजर और संतरे का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। अगर आप जूस पीने के शौकीन हैं, तो अगली बार से अपने ऑरेंज जूस में गाजर का जूस मिक्स करने से बचना। एक्सपर्ट का मानना है कि इसे आपको हीटबर्न की समस्या हो सकती है। यहां तक कि किडनी डैमेज होने का भी खतरा है।

पपीता और नींब
बहुत से लोगों को फलों के ऊपर नींबू निचोड़कर खाना पसंद है लेकिन पपीते के मामले में यह आदत सेहत को भारी पड़ सकती है। वास्तव में पपीता और नींबू एक घातक संयोजन है जो एनीमिया और हीमोग्लोबिन के असंतुलन का कारण बन सकता है।

अमरूद और केला
बहुत से लोगों को फ्रूट चाट खाना पसंद है। फ्रूट चाट में अमरूद और केला जरूर शामिल होता है लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इन दोनों फ्रूट को एक साथ खाने से एसिडोसिस, मतली, गैस और लगातार सिरदर्द होना जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है ।

फलों के साथ सब्जिया
फल और सब्जियों को कभी भी एक साथ नहीं मिलाना चाहिए। फलों में शूगर की मात्रा अधिक होती है और ये पचाने में मुश्किल होते हैं। फलों के साथ सब्जियों के सेवन से पेट में विषाक्त पदार्थ पैदा होते हैं जिससे दस्त, सिरदर्द, संक्र मण और पेट दर्द हो सकता है।

संतरा और दूध
दूध और संतरे के मिश्रण का सेवन पाचन के लिए आफत बन सकता है। संतरे में मौजूद एसिड अनाज में मौजूद स्टार्च को पचाने के लिए जिम्मेदार एंजाइम को नष्ट कर सकता है। अगर आप किसी भी तरह इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन कर रहे हैं, तो बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं।

अनानास के साथ दूध
अनानास में ब्रोमेलेन तत्व पाया जाता है और यह तत्व सिर्फइसी में पाया जाता है। यह एक ऐसा एंजाइम है, जो अनानास रस से निकलता है। इसके दूध के संपर्कमें आने से पेट में गैस, मतली, संक्र मण और सिरदर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें